Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नवरात्रि पर विधायक देवेंद्र यादव ने किए माता रानी के दर्शन, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

भिलाई,असल बात  भिलाई। शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ...

Also Read

भिलाई,असल बात 






भिलाई। शक्ति की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि के अवसर पर भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।


नवरात्रि के भक्तिमय माहौल में विधायक श्री यादव ने वार्ड-30 प्रगतिनगर, वार्ड-28 प्रेमनगर, वार्ड-27 शास्त्रीनगर, वार्ड-31 मदर टेरेसा नगर, वार्ड-32 बैकुंठधाम, वार्ड-25 जवाहर नगर, वार्ड-14 शांतिनगर और वार्ड-41 छावनी के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस दौरान दुर्गा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मां दुर्गा की आराधना में लीन श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर विधायक श्री यादव ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे, हर परिवार में खुशहाली आए और भिलाई निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।


नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, भक्ति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देता है। मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं आपसी सौहार्द की भावना मजबूत हो, यही कामना है।

असल बात,न्यूज़