Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

*मुख्यमंत्री श्री साय ने गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि रायपुर  . असल बात news.   31 अ...

Also Read

*मुख्यमंत्री श्री साय ने गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रायपुर  .

असल बात news.  

31 अक्टूबर 2026.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए अत्यंत पीड़ादायक है। स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यहां पर स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करने मंत्री श्री दयाल दास बघेल, मंत्री श्री खुशवंत साहिब,सांसद श्री विजय बघेल, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग,विधायक श्री ईश्वर साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व विधायक श्री बालमुकुंद देवागन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, और विधायक श्री दयाराम साहू, राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.




उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में भाजपा के दिवंगत विधायक एवं राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके आकस्मिक निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस दौरान संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी सच्चे जनप्रतिनिधि थे। वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहते थे। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अहिवारा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

श्री साव ने परमपिता परमेश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।