Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय कला संकाय के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, इको-फ्रेंडली डस्टबिन वितरित कर दिया जिम्मेदार नागरिकता का संदेश

  भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, के कला संकाय द्वारा ‘जिम्मेदार नागरिक कार्य योजना अभ्यास कार्यक्र...

Also Read


 भिलाई .

असल बात news.

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, के कला संकाय द्वारा ‘जिम्मेदार नागरिक कार्य योजना अभ्यास कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.ए. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता प्रति जागरूकता विकसित करना था। 

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम प्रभारी ज्योति मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र विभाग ने कहा कि जिम्मेदार नागरिकता का अर्थ अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है। स्वच्छता बनाए रखना, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सेवा भावना एवं सामाजिक चेतना विकसित करती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत जिम्मेदार नागरिकता की शपथ के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के आसपास के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर बिखरे कचरे की सफाई की तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित किया। 

इको-फ्रेंडली डस्टबिन वितरण रहा विशेष आकर्षण - अभियान की प्रमुख गतिविधि विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए इको-फ्रेंडली डस्टबिन का वितरण रहा। इको-फ्रेंडली डस्टबिन उमेश सिद्ध] कल्पना नेताम] कुणाल रात्रे] बी.ए.प्रथम सेमेस्टर तथा अपेक्षा राजपूत एवं हिरल वस्तानी के द्वारा बनाया गया। ये डस्टबिन मंदिर प्रांगण, स्टाफ रूम एवं सुरक्षा कर्मियों को प्रदान किए गए। साथ ही, महाविद्यालय के आसपास के उपयुक्त स्थानों पर भी इन्हें रखा गया, ताकि लोग कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें। इस पहल ने स्वच्छता अभियान को व्यावहारिक रूप देते हुए कचरे के उचित निपटान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं जिम्मेदार नागरिकता पर आधारित जागरूकता पोस्टर भी तैयार किए। इनके माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया गया।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनीषा शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कला संकाय को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं नैतिक जिम्मेदारी का संवहन होता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुनीता वर्मा, विभागाध्यक्ष, कला संकाय; तथा तारिणी श्रीवास, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अभियान में सहभागी विद्यार्थियों में अपेक्षा राजपूत, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, वरुण लहरे, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, जी. रोहन, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, उमेश सिद्ध, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कल्पना,  बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, लिका, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, अनुष्का, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, साम्या, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, लीना, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, विशाखा, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, चंदा, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, पायल, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, सन्यासी महानंद, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कुमुद पद्मकर, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, अरबाज खान, बी.ए. पंचम सेमेस्टर एवं डॉली भट्ट, बी.ए. पंचम सेमेस्टर के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवकों एवं अन्य विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकता और सामूहिक सहभागिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाने, इको-फ्रेंडली डस्टबिन वितरित करने तथा जनजागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने से स्वच्छ परिसर एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल की गई।