Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोंडागांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सम्मान समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान कार्यक्रम आयोजित

फसल सुरक्षा के प्रति किसानों को किया गया जागरूक, उत्कृष्ट सहभागिता के लिए किसानों एवं महिला कृषि सखियों का सम्मान कोण्डागांव  . असल बात news...

Also Read



फसल सुरक्षा के प्रति किसानों को किया गया जागरूक, उत्कृष्ट सहभागिता के लिए किसानों एवं महिला कृषि सखियों का सम्मान

कोण्डागांव  .

असल बात news.  

03 अक्टूबर 2026.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा योजना में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह एवं ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में विगत वर्षों से निरंतर जुड़कर फसल सुरक्षा के प्रति विश्वास एवं प्रतिबद्धता के साथ सहभागिता निभाने वाले ग्राम बड़ेकनेरा के किसान श्री कोमल राम पटेल को ‘‘चैंपियन फार्मर’’ के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर योजना के प्रति उनकी निरंतर सहभागिता की सराहना की गई। इसी क्रम में जिले की महिला कृषि सखियों एवं महिला कृषकों को भी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री कैलाश नाथ मरकाम ने उपस्थित कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य, लाभ एवं फसल सुरक्षा में इसकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने तथा अपने आसपास के अन्य किसानों को भी फसल बीमा के महत्व के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदाओं एवं विभिन्न जोखिमों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की उपयोगिता पर चर्चा की गई। साथ ही महिला कृषकों की कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका एवं उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, श्री जितेन्द्र सुराना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, श्री कुलवंत सिंह चहल, श्री गोपाल दीक्षित, श्री अश्वनी पाण्डे, श्री संतोष पात्रे, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्री ललित देवांगन,  टेबल टेनिस संघ कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री आर.के. जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव, तहसीलदार श्री मनोज रावटे, सिविल सर्जन डॉ. पी.एल. मण्डावी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।