Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


श्री नरेंद्र कुमार बंछोर छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग संघ के चेयरमैन चुने गए

भिलाई, दुर्ग. असल बात news.   छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार को पॉवर जिम, सेक्टर 6 में संपन्न हुई जिसमे...

Also Read

भिलाई, दुर्ग.

असल बात news.  

छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार को पॉवर जिम, सेक्टर 6 में संपन्न हुई जिसमें श्री नरेंद्र कुमार बंछोर को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया गया। 

इस अवसर पर सीजीपीएलए के महासचिव कृष्णा साहू, ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी के महासचिव श्री अंकुर मिश्रा, पूर्व महासचिव एवं बीएसपी एथलेटिक क्लब के अध्यक्ष श्री परमिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन, नश्कर टंडन, महेश पटेल, विक्रमजीत सिंह, जे भुनेश्वर राव, सुरेंद्र सूरी, आसिफ अली खान, प्रशांत मिश्रा, लोमन सिंह, जयदीप साहू, पीयूष टंडन, धारिणी जोशी, आदि उपस्थित रहे जिन्होंने श्री बंछोर जी को गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया ।

उल्लेखनीय है कि श्री नरेंद्र बंछोर  वर्तमान में ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी के अध्यक्ष पद कार्यरत हैं साथ ही साइक्लिंग एवं विभिन्न खेल संघों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी के रूप में संबंधित गतिविधियों भरपूर सहयोग करते हैं ।

श्री नरेंद्र कुमार बंछोर को सीजीपीएलए का चेयरमैन चुने जाने पर छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक श्री जी सुरेश, अध्यक्ष श्री कैलाश जैन बरमेचा, संरक्षक श्री इंद्रजीत सिंह छोटू, कार्यकारी अध्यक्ष श्री तुलसी सोनी सहित समस्त पदाधिकारी एवं पावरलिफ्टिंग कमेटी के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए हैं । 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने कमेटी के उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता सफल आयोजन के लिए के लिए हर संभव सहायता करने तथ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप सहित विभिन्न आयोजनों में सहयोग करने का आश्वासन दिया ।