Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जन चौपाल में ग्रामीण खिलाड़ियों ने बताई खेल सामग्री की आवश्यकता, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने लिया सहजता से संज्ञान,कन्हारी के खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री, चेहरे पर दिखी खुशी और उत्साह

कवर्धा,असल बात  कबीरधाम जिला के थाना रेंगाखार जंगल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारी में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा आयोजित जन...

Also Read

कवर्धा,असल बात 







कबीरधाम जिला के थाना रेंगाखार जंगल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हारी में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा आयोजित जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं से सीधे संवाद किया गया। जन चौपाल में क्षेत्र के ग्रामीण खिलाड़ियों ने बताया कि वे अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न खेलों में भाग लेते हैं, लेकिन आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें अभ्यास एवं खेल गतिविधियों में कठिनाई होती है।


ग्रामीण खिलाड़ियों द्वारा रखी गई इस आवश्यकता को पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने सहजता से स्वीकार करते हुए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ग्राम कन्हारी के खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को खेल सामग्री प्रदान की गई। सामग्री प्राप्त होने पर खिलाड़ियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने युवाओं को उनकी पसंद के खेलों में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक प्रसन्नता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के प्रति युवाओं की रुचि उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर भी देती है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन एवं युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम कन्हारी के खिलाड़ियों द्वारा खेल सामग्री की आवश्यकता बताए जाने के बाद उसे सहजता से संज्ञान में लेकर उपलब्ध कराई गई सामग्री पुलिस और ग्रामीण समुदाय के बीच संवाद, सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता का एक अच्छा उदाहरण है।


असल बात,न्यूज़