कोण्डागांव, असल बात News 01 अक्टूबर 2026 कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा पु से) के मार्गदर्शन में यातायात नियमों के...
कोण्डागांव,
असल बात News
01 अक्टूबर 2026
कोंडागांव। पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा (भा पु से) के मार्गदर्शन में यातायात नियमों के प्रति और साइबर जागृति अभियान अंतर्गत आमजन को जागरूक करने तथा सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कोंडागांव द्वारा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया।
बाइक रैली में एडिशनल एसपी श्री कपिल चंद्रा, डीएसपी रूपेश कुमार एवं डीएसपी श्री सिद्धार्थ बघेल उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में बाइक रैली को रवाना किया गया। रैली के दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और साइबर जागृति अभियान अंतर्गत साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया गया।
बाइक रैली पुलिस लाइन कोंडागांव से प्रारंभ होकर मर्दापाल चौक, रेस्ट हाउस चौक, जयस्तंभ चौक होते हुए रायपुर नाका पहुँची। इसके पश्चात रैली वापस जामकोट पारा, पुराना बस स्टैंड होते हुए जिला अस्पताल कोंडागांव पहुँची, जहाँ रैली का समापन किया गया।
रैली के माध्यम से यातायात पुलिस ने आम नागरिकों को संदेश दिया कि हेलमेट का नियमित उपयोग, यातायात नियमों का पालन और जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रैली के द्वारा साइबर अपराध से बचने और निपटने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, वाहन की गति नियंत्रित रखें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
यातायात पुलिस, जिला कोंडागांव
सड़क सुरक्षा — सुरक्षित जीवन


.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


