Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज में फन गेम का आयोजन,विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया

  भिलाई . असल बात news  जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, हुड़को, भिलाई में  विद्यार्थियों के मनोरंजन, तनावमुक्त वातावरण एवं आपसी सहयोग ...

Also Read

 


भिलाई .

असल बात news 

जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, हुड़को, भिलाई में  विद्यार्थियों के मनोरंजन, तनावमुक्त वातावरण एवं आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फन गेम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 सांस्कृतिक प्रभारी श्रद्धा भारद्वाज ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फन गेम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ एक खुशनुमा और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, आपसी सहयोग, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वी. सुजाता ने कहा कि फन गेम जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है।

विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता सरकार ने कहा कि फन गेम विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ घुलने-मिलने तथा सामूहिक रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों की सामाजिक कुशलता और सहभागिता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

COO डॉ. दीपक शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ भी आवश्यक हैं। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का विकास होता है।कार्यक्रम में विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमिता जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।