Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चक्रवात की बारिश शुरू, राजधानी रायपुर, भिलाई दुर्ग तक पहुंचा चक्रवात का असर, कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना

  छत्तीसगढ़ . असल बात news.    छत्तीसगढ़ के कहीं शो में चक्रवात के प्रभाव से तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग का जो अनुमान था वह करीब करी...

Also Read

 








छत्तीसगढ़ .

असल बात news.  

 छत्तीसगढ़ के कहीं शो में चक्रवात के प्रभाव से तेज बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग का जो अनुमान था वह करीब करीब सही बैठा है. चक्रवात का असर आज छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में दिखने लगा है. राजधानी रायपुर में आसमान पर काले बादल छा गए हैं और भी बारिश शुरू हो गई है. अनुमान है कि समय बीतने के साथ यह बारिश और तेज हो सकती है. भिलाई दुर्ग में भी चक्रवात के प्रभाव से बारिश शुरू हो गई है.



 वैसे तो छत्तीसगढ़ के लगभग सभी हिस्सों में एक दिन पहले से आसमान में बादल छाए हुए हैं और धूप ना के बराबर निकल रही है. आज सुबह से काले बादल जाने लगे. और अब हल्की बारिश शुरू हो गई है. इसके साथ इस बारिश के लगातार गहराते जाने की संभावना व्यक्त की गई है. यहां भारी बारिश की संभावना के मद्देनज़र 
शासन-प्रशासन के द्वारा आमनागरिकों और किसानों को 2 दिन पहले से ही सूचित तथा सचेत दिया गया है.

 मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है  कि 28-30 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में काफी व्यापक से व्यापक वर्षा होने की संभावना है। 29-31 अक्टूबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 
किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है. 30-31 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 29 अक्टूबर
को विदर्भ; 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़, 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा
होने की भी संभावना है;  28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना  है तथा गरज के साथ आंधी (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक) 
होने की संभावना है।




 आप ऊपर जो तस्वीर देख रहे हैं वह कोंडागांव जिले की है.बस्तर संभाग में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव में बारिश शुरू हो गई है.


 राजधानी रायपुर तथा आसपास के और कई जिलों में इस समय 40 से 60  प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलनी शुरू हो गई है. वातावरण में ठंडक बढ़ती जा रही है.


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने ने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश एवं तेज हवाओं को देखते हुए यात्रियों के लिए  एडवाइजरी जारी की है तथा यात्रियों को यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले लेने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

*रेल यात्रियों के लिए परामर्श

संभावित प्रतिकूल मौसम को देखते हुए यात्रियों से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की गई है—
1. *ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें* : यात्रा प्रारंभ करने से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की नवीनतम स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
2. *पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें* : संभावित मौसम संबंधी व्यवधान एवं सड़क यातायात में देरी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त समय पहले स्टेशन पहुंचें।
3. *रेलवे की सूचनाओं का पालन करें* : स्टेशनों पर की जाने वाली उद्घोषणाओं तथा रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
4. *रेलवे ट्रैक से दूर रहें* : रेलवे ट्रैक पार करने से बचें तथा निर्धारित यात्री क्षेत्रों में ही रहें।
5. *मोबाइल एवं आवश्यक वस्तुएं साथ रखें* : मोबाइल फोन चार्ज रखें तथा आवश्यक दवाइयां, पीने का पानी और आपातकालीन संपर्क संबंधी जानकारी अपने पास रखें।
6. *फिसलन वाले स्थानों पर सावधानी बरतें* : बारिश के कारण प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज एवं सीढ़ियों पर फिसलन हो सकती है। ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें।
7. *केवल आधिकारिक माध्यमों से जानकारी प्राप्त करें* : ट्रेनों के नियमन, मार्ग परिवर्तन अथवा निरस्तीकरण की स्थिति में सही एवं अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।