Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पीजी कॉलेज मैदान में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी के जसगीतों पर झूम उठा कवर्धा, भक्तिमय जगराता में उमड़ा जनसैलाब,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा से फोन पर किया जिलेवासियों को संबोधित, आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की

कवर्धा,असल बात  नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिमय जगराता आयोजन समिति द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम ...

Also Read

कवर्धा,असल बात 





नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिमय जगराता आयोजन समिति द्वारा स्थानीय पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और देवी भक्ति का अनुपम संगम बना। भजन सम्राट श्री दिलीप षड़ंगी एवं उनकी टीम की शानदार जसगीत प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा मैदान माता रानी की भक्ति में सराबोर हो गया। जसगीतों की मधुर धुन पर दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक जसगीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ‘आमा पान के पतरी’, ‘चंदवा बैगा’, ‘चढ़गे चढ़गे मोर देवी दाई’ और ‘झारा झारा दिया माता’ जैसे लोकप्रिय जसगीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। भक्ति, संगीत और उत्साह से भरे इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।


कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान फोन के माध्यम से जिलेवासियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने भक्तिमय जगराता आयोजन समिति द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।


भक्तिमय जगराता आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की तैयारियों से लेकर व्यवस्थाओं तक सदस्यों ने मिलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समिति के सदस्य सोनू ठाकुर, अमन ठाकुर, राहुल सिंह, अमन सिंह, उदय सिंह, सुमित सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह एवं कृष्णा सिंह के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की।


कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पांडेय, श्रीमती रेखा पांडेय, श्रीमती रश्मि विजय शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी अपने संबोधन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माता रानी की आराधना के इस पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की शानदार प्रस्तुति और श्रद्धालुओं की भारी उत्सुकता के बीच यह भव्य जगराता कार्यक्रम कवर्धा के लिए एक यादगार आयोजन बन गया।


*भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति ने बांधा समां*


भजन सम्राट श्री दिलीप षड़ंगी एवं उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज और शानदार मंचीय प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। एक के बाद एक लोकप्रिय जसगीतों की प्रस्तुति से दर्शक देर तक भक्ति के रंग में रंगे रहे। छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और माता की आराधना से सजे इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

पीजी कॉलेज मैदान में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माता रानी के जयकारों, जसगीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की भक्ति ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। मंच संचालन अभिषेक पांडेय ने किया।


असल बात,न्यूज़