दुर्ग रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, अभी एक पहुंच मार्ग है, चार मार्ग बनेगा, यात्रियों, पोस्टल, कर्मचारियों सबके लिए अलग-अलग, आगे के साथ अब पीछ...
दुर्ग रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, अभी एक पहुंच मार्ग है, चार मार्ग बनेगा, यात्रियों, पोस्टल, कर्मचारियों सबके लिए अलग-अलग, आगे के साथ अब पीछे भी शुरू होगा टिकट काउंटर, कई लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे , सांसद श्री विजय बघेल ने नवीनीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया, कार्यों की गुणवत्ता के लिए दिए निर्देश
दुर्ग, भिलाई .
असल बात news.
सघन आबादी के बीच स्थित दुर्ग रेलवे स्टेशन का देश की'अमृत भारत स्टेशन योजना'के तहत व्यापक आधुनिकीकरण और पुनर्विकास किया जा रहा है। अभी यहां पहुंचने के लिए आम यात्रियों को ही नहीं,वीआईपीस तक को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,अब इसका हल निकलने जा रहा है. यहां चार पहुंच मार्ग बनने जा रहे हैं. आम यात्रियों,डाक सामान कर्मचारियों सबके लिए अलग-अलग पहुंच मार्ग होगा. इसके साथ अब आगे के साथ पीछे भी टिकट काउंटर खुलेगा. उधर पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है. रेलवे कर्मचारियों के लिए सर्व सुविधायुक्त क्वार्टर्स भी बन रहे हैं. दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने आज स्टेशन कैंपस पहुंचकर इन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली. इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के कार्यों को अप्रैल 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा है कि गुणवत्ता से कहीं कोई समझौता नहीं होना चाहिए. कई सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन की देश में अब एक विकसित रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान बनने जा रही है.
सांसद श्री विजय बघेल ने इस दौरान बताया कि रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों में पहले कुछ समस्याएं थी जिसे अब दूर कर लिया गया है और सारे निर्माण कार्य तेज गति से चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां स्टेशन परिसर में सड़क के किनारे अतिक्रमण के साथ लोगों की समस्याएं भी है.इसके लिए उन्होंने रेलवे प्रशासन,नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की एक संयुक्त कमेटी का गठन कर निराकरण करने का सुझाव दिया है. यहां निर्माण कार्य इस तेजी से तथा गुणवत्ता पूर्ण हो रहे हैं कि पहले से ही एक तारीख तय कर ली गई है कि इस काम को इस तारीख के भीतर पूरा कर लेना है, और उसी के अनुरूप के तेज गति से गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से और केंद्रीय रेल मंत्री जी के मार्गदर्शन में अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत दुर्ग रेलवे स्टेशन का छत्तीसगढ़ में बड़े विकसित रेलवे स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है.
दुर्ग रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं. यह, यहां से दिल्ली मुंबई जैसे बड़े महानगरों तक आने-जाने का प्रमुख रेल मार्ग है. पुनर्विकास परियोजना के तहत यहां स्टेशन में यात्रियों के लिए कई सारी सुविधाएं कराई जा रही है. स्टेशन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह पीक ऑवर में 3500 से अधिक यात्री भी पहुंचे तो उन्हें किसी तरह से दिक्कत ना हो। सिर्फ एक ही पहुंच मार्ग होने से यात्रियों को भारी भीड़ भाड़ के चलते स्टेशन तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसे अब दूर किया जा रहा है और चार पहुंच मार्ग बनाए जा रहे हैं. पार्किंग क्षेत्र का भी विस्तार किया जा रहा है.लगभग 19,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 925 वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग की सुविधा विकसित की जा रही है।स्टेशन परिसर में रूफटॉप सोलर पैनल (सौर ऊर्जा संयंत्र), रेनवाॅटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) और आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन का विकास कई फेज में हो रहा है। आधुनिक बनाने के लिए डिजायन तैयार कर लिया गया है।रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए हाईटेक वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। वेटिंग हॉल को हाईटेक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वेटिंग हॉल वातानुकूलित होगा। स्टेशन में भूमिगत पार्किंग सुविधा भी होगी। स्टेशन के पुनर्विकास योजना में एक फूड कोर्ट, वेटिंग रूम भी शामिल है।
इस अवसर पर रेलवे के ADRM बजरंग अग्रवाल,सीनियर दसम सुसकर विपुल विलास राव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.









"
"
" alt="" />
" alt="" />


