Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वनांचल गांवों में लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों के लिए की लाखों रुपये की घोषणाएं,अंधरीकछार, बोरिया और महली में जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश

कवर्धा,असल बात  अंधरीकछार, बोरिया और अचानकपुर में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, आवास निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी कवर्ध...

Also Read

कवर्धा,असल बात 







अंधरीकछार, बोरिया और अचानकपुर में 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, आवास निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कवर्धा, | उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम अंधरीकछार, बोरिया और महली में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर चौपाल लगाई तथा उनकी मांगों, समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे ग्राम भलपहरी, अचानकपुर और बोइरकछरा में जनसंपर्क के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कांशीराम उइके, श्री अमित वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि की घोषणा की। ग्राम अंधरीकछार में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रुपये, धरसा रोड के लिए 2 लाख 60 हजार रुपये, महामाया मंदिर के लिए 5 लाख रुपये, मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये तथा समतलीकरण कार्य के लिए 1 लाख रुपये की घोषणा की। इसी प्रकार ग्राम बोरिया में खाद गोदाम निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की गई। इसके अतिरिक्त ग्राम बोरिया में 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, महादेव मंदिर में 3 लाख रुपये की लागत से मंच निर्माण तथा प्राथमिक शाला भवन के पास 2 लाख 60 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की गई। 

ग्राम कापा में 6 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा 2 लाख 60 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की गई। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनचौपाल के दौरान ग्राम सिरमी में 6.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं 5.20 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। वहीं, ग्राम महली में 2.50 लाख की लागत से मंच निर्माण, बूढ़ा देव के पास 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, 5.60 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं 5 लाख की लागत से पुलिया निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा महामाया मंदिर के पास 10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।


इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति में मदद मिलेगी।


*प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश*


उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बताया कि ग्राम अंधरीकछार में 163, ग्राम बोरिया में 128 तथा ग्राम अचानकपुर में 136 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार इन तीनों गांवों में कुल 427 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवास निर्माण में अनियमितता या लापरवाही संबंधी शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


*किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है राज्य सरकार : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*


उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गन्ना फसल के लिए 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की है।

उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और सहयोग से भोरमदेव शक्कर कारखाने को वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूरे देश में सर्वाधिक रिकवरी वाले शक्कर कारखाने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार गन्ना किसानों को शक्कर कारखाने से लाभांश राशि मिलने जा रही है। यह किसानों की मेहनत और कारखाने के बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है।


*मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना*


जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम बोरिया पहुंचे, जहां उन्होंने आदि शक्ति मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशीराम धुर्वे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा क्षेत्र में घोषित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को गति मिलेगी। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कांशीराम उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में श्री रूप सिंह धुर्वे, श्री रामकिंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बैगा समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोती बैगा उपस्थित रहे।

असल बात,न्यूज़