कोण्डागांव, असल बात News 07 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जि...
कोण्डागांव,
असल बात News
07 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान में फरसगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत चांदागांव में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत चांदागांव की सरपंच श्रीमती जानकी नेताम ने की। इस अवसर पर जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री मानकुराम राम नेताम, नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्री प्रशांत पात्र, ग्राम पंचायत चरखई की सरपंच श्रीमती प्रमिला, सरपंच संघ अध्यक्ष श्री झाड़ी राम सलाम, जनपद सदस्य श्री सुकड़ू मंडावी, श्री विजय मरकाम, श्री प्रवीर बदेशा, श्रीमती मंजू मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अशवन पुसाम, तहसीलदार श्री अंकुर रात्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसगांव श्री रूपेंद्र नेताम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मयंक बसन्तवानी, विकास विस्तार अधिकारी श्री घनश्याम शोरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 65 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों का विभागवार संकलन कर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा गया। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को उनके आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही एवं शासन की संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को मिला लाभ
शिविर के दौरान विधायक श्री नीलकंठ टेकाम एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, सामग्री एवं कीट वितरित किए गए। राजस्व विभाग के 82, वन विभाग के 15, शिक्षा विभाग के 12, मत्स्य विभाग के 5 तथा पशुधन विभाग के 8 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों का गोद भराई एवं 4 हितग्राहियों का अन्नप्राशन कराया गया। 8 हितग्राहियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उद्यान विभाग द्वारा 15 पौधों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 जन्म प्रमाण पत्र एवं 14 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के 13 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा प्राप्त समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने अपने गांव में शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


