Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका गिरफ्तार, बेटे-बेटी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

  बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ...

Also Read

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका को अपने ही बेटे और बेटी की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों ने अपनी मां पर शारीरिक प्रताड़ना, मारपीट और गंदी गालियां देने का आरोप लगाया था। मामले की जांच बाल कल्याण समिति द्वारा किए जाने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, शबाना बानो, ग्राम परसदा स्थित शासकीय स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर पदस्थ हैं। उनके बेटा और बेटी ने अपनी मां के खिलाफ शिकायत करते हुए लंबे समय से प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। बच्चों ने शिकायत में शारीरिक प्रताड़ना के साथ मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए थे।

शिकायत मिलने के बाद मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष रखा गया। समिति की जांच के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच और शिकायत के आधार पर बालोद कोतवाली पुलिस ने प्रधानपाठिका शबाना बानो को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।