कोंडागांव असल बात News 26 अक्टूबर 2026 मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 07.10.2026 को थाना माकड़ी उपस्थित आकर लिखि...
कोंडागांव
असल बात News
26 अक्टूबर 2026
मामले का संक्षिप्त विवरण है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 07.10.2026 को थाना माकड़ी उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि आरोपी तेमेश नेताम पिता लखुराम नेताम उम्र 21 वर्ष निवासी तमरावण्ड थाना माकड़ी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई है कि रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध कमांक 47/2026 धारा 137(2), 64(2) (3), 65(1) बीएनएस, 06 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के आरोपी तेमेश नेताम रिपोर्ट दिनांक से फरार था, जिसका लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा के निर्देश पर अति० पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर माकड़ी पुलिस द्वारा फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर प्राप्त लोकेशन पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आरोपी तेमेश नेताम पिता लखुराम नेताम उम्र 21 वर्ष निवासी तमरावण्ड थाना माकड़ी, जिला कोण्डागांव (छ०ग०) को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से दिनांक 24.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सीमा सिंह, सउनि पुरुषोत्तम सोनवानी, प्र०आर० मोनाराम मण्डावी, आरक्षक कोदूराम नेताम, राजू पानीग्राही, केमेन्द्र उड्के, योगेन्द्र ध्रुव, धन्नूसिंह पटेल एवं साइबर सेल कोण्डागांव प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्र०आर० लुमन भण्डारी, आरक्षक बिजू यादव, मनोज पोयाम का विशेष योगदान रहा।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


