Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कपिल के शो में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर मचाएंगे धमाल, प्रोमो में दिखी हंसी-मजाक की जबरदस्त झलक

  मुंबई। कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में इस बार दिवाली का रंग जमने वाला है। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो स...

Also Read

 मुंबई। कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन में इस बार दिवाली का रंग जमने वाला है। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत कपूर और भाई ईशान खट्टर के साथ नजर आ रहे हैं।

करीब 2 मिनट के इस प्रोमो में हंसी-मजाक के साथ कई दिलचस्प बातें देखने को मिल रही हैं। नेटफ्लिक्स ने बुधवार को इस एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो सामने आते ही शाहिद, मीरा और ईशान की मस्ती चर्चा में आ गई है।




शाहिद और ईशान ने ‘झिंग झिंग झिंगाट’ पर जमाया रंग

प्रोमो की शुरुआत में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर ‘झिंग झिंग झिंगाट’ गाने पर डांस करते नजर आते हैं। दोनों भाइयों की परफॉर्मेंस देखकर शो में मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू भी काफी खुश हो जाते हैं। वह दोनों की तारीफ करते हुए कहते हैं, “दो भाई, दोनों तबाही।” दोनों भाइयों की मस्ती और उनकी केमिस्ट्री प्रोमो को खास बना रही है। वहीं, कपिल शर्मा भी अपने अंदाज में मेहमानों के साथ हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं।

पहली बार टीवी शो में नजर आईं मीरा राजपूत

इस एपिसोड की एक खास बात यह भी है कि मीरा राजपूत कपूर पहली बार इस तरह के टीवी शो में नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान कपिल उनसे पूछते हैं कि क्या यह उनका पहला टीवी अपीयरेंस है। मीरा हां में जवाब देती हैं।

इसके बाद शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं। वह बताते हैं कि फिल्म पूरी होने के बाद जब मीरा उनके साथ एडिटिंग रूम में फिल्म देखने पहुंची थीं, तो फिल्म खत्म होने के बाद वह सोफे के दूसरी तरफ जाकर बैठ गईं।

शाहिद की इस बात पर कपिल भी मजाक करने से पीछे नहीं रहते। वह कहते हैं, “कबीर सिंह देखकर शादी होती… ये तो भा जाती।” कपिल की इस बात पर शो में हंसी का माहौल बन जाता है।

शाहिद ने बदले थे ईशान के डायपर

शाहिद और ईशान की बॉन्डिंग भी प्रोमो में देखने को मिलती है। बातचीत के दौरान शाहिद बताते हैं कि जब ईशान छोटे थे, तब उन्होंने उनके डायपर तक बदले थे। शाहिद मजाक में कहते हैं, “बचपन में मैंने इसके डायपर बदले हैं। बुढ़ापे में ये कह रहा है कि मेरे बदल देगा।” शाहिद की यह बात सुनकर ईशान हंसने लगते हैं। दोनों भाइयों के बीच की यह नोकझोंक शो के मजेदार पलों में शामिल है।

बच्चों को बिगाड़ने पर मीरा ने कही ये बात

शो में बातचीत के दौरान अर्चना पूरन सिंह मीरा से पूछती हैं कि क्या शाहिद बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। इस पर मीरा कहती हैं कि शाहिद बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और उन्हें बिगाड़ते भी हैं, लेकिन गलत तरीके से नहीं।

मीरा की बात पर शाहिद भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं। वह कहते हैं, “बाइक फास्ट चलाता है, पर बहुत सेफ चलाता है। बच्चों को बहुत बिगाड़ता है, लेकिन गलत तरह से नहीं।” शाहिद का यह जवाब सुनकर शो में हंसी-मजाक का दौर चल पड़ता है।