Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग-दिल्ली जंक्शन के मध्य एक फेरे के लिए चलेगी दीपावली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन,दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

 *यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा  रायपुर  . असल बात news.  दीपावली त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली ...

Also Read


 *यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा 

रायपुर  .

असल बात news. 

दीपावली त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-दिल्ली जंक्शन के मध्य एक तरफा एक फेरे  के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । 

 *गाड़ी का विस्तृत समय-सारिणी

        गाड़ी संख्या 08795 दुर्ग-दिल्ली जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 02 नवम्बर 2026 को 11.00 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.35 बजे, प्रस्थान 11.40 बजे, उसलापुर आगमन 13.40 बजे, प्रस्थान 13.50 बजे, शहडोल आगमन 16.40 बजे, प्रस्थान 16.42 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 19.20 बजे, प्रस्थान 19.30 बजे, सागर आगमन 21.53 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 01.30 बजे, प्रस्थान 01.35 बजे, ग्वालियर आगमन 02.34 बजे, प्रस्थान 02.36 बजे, आगरा केंट आगमन 04.05 बजे, प्रस्थान 04.07 बजे, मथुरा आगमन 04.44 बजे, प्रस्थान 04.46 बजे तथा 08.30 बजे दिल्ली जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी| 

         इस स्पेशल ट्रेन में 02 पावर कार, 01 स्लीपर, 14 एसी-III, 01 एसी-II कोच सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

        यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

 *गोंदिया-पटना- गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

 *दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों से मिलेगी इस गाड़ी में यात्रा करने की सुविधा

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिये पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। 

    गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से दिनांक 06 से 20 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना से दिनांक 07 से 21 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है |  

 *गाड़ी की समय-सारिणी एवं ठहराव

👉 गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से दिनांक 06 से 20 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 12.30 बजे रवाना होगी तथा डोंगरगढ़ आगमन 13.26 बजे, प्रस्थान 13.28 बजे, राजनादगाँव आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.52 बजे, दुर्ग आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे, रायपुर आगमन 15.35 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे, भाटापारा आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.32 बजे, बिलासपुर आगमन 18.00 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे, चांपा आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.02 बजे, रायगढ़ आगमन 20.10 बजे, प्रस्थान 20.12 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 21.45 बजे, प्रस्थान 21.47 बजे, राऊरकेला आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.15 बजे, दूसरे दिन हटिया आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.15 बजे, रांची आगमन 02.30 बजे, प्रस्थान 02.40 बजे, मूरी आगमन 03.43 बजे, प्रस्थान 03.45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, चंद्रपुरा आगमन 06.03 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, धनबाद आगमन 07.05 बजे, प्रस्थान 07.10 बजे, चितरंजन आगमन 08.53 बजे, प्रस्थान 08.55 बजे, मधुपुर आगमन 09.48 बजे, प्रस्थान 09.50 बजे, जसीडीह आगमन 10.43 बजे, प्रस्थान 10.45 बजे, झाझा आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 11.55 बजे, जमुई आगमन 12.25 बजे, प्रस्थान 12.27 बजे, किउल आगमन 13.05 बजे, प्रस्थान 13.07 बजे, राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 15.38 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे तथा 16.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी | 

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना से दिनांक 07 से 21 नवम्बर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 18.10 बजे रवाना होगी तथा राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 18.18 बजे, प्रस्थान 18.20 बजे, किउल आगमन 20.45 बजे, प्रस्थान 20.47 बजे, जमुई आगमन 21.20 बजे, प्रस्थान 21.22 बजे, झाझा आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.30 बजे, जसीडीह आगमन 23.08 बजे, प्रस्थान 23.10 बजे, मधुपुर आगमन 23.35 बजे, प्रस्थान 23.37 बजे, दूसरे दिन चितरंजन आगमन 00.18 बजे, प्रस्थान 00.20 बजे, धनबाद आगमन 02.35 बजे, प्रस्थान 02.40 बजे, चंद्रपुरा आगमन 03.45 बजे, प्रस्थान 03.47 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, मूरी आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.32 बजे, रांची आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे, हटिया आगमन 08.30 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, राऊरकेला आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.48 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 13.58 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायगढ़ आगमन 15.28 बजे, प्रस्थान 15.30 बजे, चांपा आगमन 16.38 बजे, प्रस्थान 16.40 बजे, बिलासपुर आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 19.00 बजे, भाटापारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.42 बजे, रायपुर आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दुर्ग आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.25 बजे, राजनादगाँव आगमन 23.41 बजे, प्रस्थान 23.43 बजे, तीसरे दिन डोंगरगढ़ आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.17 बजे तथा 03.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी | 

 *कोच संरचना

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी -II सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । 

यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय-सारिणी व ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें |