Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरुपानंद महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा, कुपोषण से सुरक्षा का आयोजन

  ”नशे को कहे ना जिंदगी को कहे हा“, कुपोषण भगाओं भारत बचाओ   भिलाई . असल बात news.   स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिला...

Also Read

 


”नशे को कहे ना जिंदगी को कहे हा“, कुपोषण भगाओं भारत बचाओ  

भिलाई .

असल बात news.  

स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में सेवा संकल्प अभियान के तहत माह भर कराये गये कार्यक्रमों का समापन नशा और कुपोषण के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम से हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. जया तिवारी ने कहा कि माह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, सेवा चित्र, पोस्टर एवं रंगोली के द्वारा नमो सेवा गाथा एवं अनकही कहानियाॅं मेरे सपनो का भारत को विद्यार्थियों ने रचनात्मक रुप में साकार किया। सेवा मेरा योगदान के तहत सफाई एवं वृक्षारोपण के कार्य किये गये। नशा एवं कुपोषण मुक्त भारत को विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर, पहाड़ा एवं सामूहिक शपथ से जनसमूह के मध्य क्रियान्वित किया। 

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डाॅ. दीपक शर्मा एवं डाॅ. मोनिषा शर्मा ने प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई दी। प्राचार्य डाॅ. हंसा शुक्ला ने कहा विद्यार्थी ऐसे आयोजन से सामाजिक सरोकारो से जुड़ते है और उनमें नैतिक दायित्व का विकास होता है।

अभियान का समापन विद्यार्थी एवं शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाॅफ द्वारा नशा न करने के संकल्प से हुआ। परिसर के सभी चालक, परिचालक एवं सफाई कर्मियों को गुटखा, तम्बाकू एवं अन्य प्रकार के नशे से दूर रहने की हिदायत दी गया एवं सौंफ मिश्री का मिश्रण किया गया जो स्वास्थ्य के लिये लाभ दायक होता है। नमो सेवा अनकही कहानियाॅं में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सामान्य नागरिकों के जीवन संघर्ष, सेवा, समर्पण, आत्मनिर्भर और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी प्रेरक गाथाऐं प्रस्तुत की जिससे विद्यार्थी आर्थिक कठिनाईयों के बीच आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के सफलता प्राप्त कर सकें। 

सेवा संकल्प अभियान में डॉ मंजू कन्नौजिया,डॉ अभिलाषा शर्मा,श्रीमती ज्योति मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक स्टाॅफ ने सक्रिया सहभागिता दी।