कोण्डागांव, असल बात News 01 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष...
कोण्डागांव,
असल बात News
01 अक्टूबर 2026
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंन्द्रा (भा0पु0से0) के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण नेताम (रा.पु.से.) के कुशल पर्यवेक्षण में नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत आम जन को जागरूक करने तथा नशा पान से होने वाले नुकसान और होने वाली क्षति को जन-जन तक पहुॅचाने के उद्देश्य से विश्रामपुरी पुलिस और नवीन महाविद्यालय द्वारा जागरूकता पैदल रैली का आयोजन किया गया।
पैदल रैली में थाना प्रभारी विश्रामपुरी श्री विनोद कुमार नेताम, नवीन महाविद्यालय प्राचार्य- श्री भुपेन्द्र सिंह मारगीया, सहायक प्रध्यापक टेमन लाल साहू, तिलक राम लहरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 श्रीमति कंचन रजक उपस्थित रहें। रैली के दौरान नशा से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और परिवारिक नुकसान बारे में जानकारी दिया गया। तथा इससे बचने के लिए लोगो को जागरूक किया गया।
नशा मुक्त अभियान रैली नवीन महाविद्यालय विश्रामपुरी से शुरू होकर मंडी चौक होते हुए बस स्टैण्ड, बाजारपारा, जंगलपारा मोहल्ला होते हुए वापस नवीन महाविद्यालय विश्रामपुरी में रैली का समापन किया गया।
रैली के माध्यम से आम नागरिकों को नशा तथा उससे होने वाली नुकसान के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर जागरूकता अभियान रैली चलाया गया



"
"
" alt="" />
" alt="" />


