दुर्ग, भिलाई . असल बात news. आरोपियों ने दूसरे की जमीन को अपनी बताकर बेच दी और पीड़ित से 24लाख रुपए से अधिक राशि प्राप्त कर लिया. जमीन बेचने...
दुर्ग, भिलाई .
असल बात news.
आरोपियों ने दूसरे की जमीन को अपनी बताकर बेच दी और पीड़ित से 24लाख रुपए से अधिक राशि प्राप्त कर लिया. जमीन बेचने के लिए आरोपियों ने कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिया था. दूसरे की जमीन होने की जानकारी सामने आने पर शिकायत करने पर आरोपियों ने उनकी राशि का चेक दे दिया लेकिन वह चेक भी बैंक से बाउंस हो गया. प्रकरण में स्मृति नगर सुपेला पुलिस द्वारा धारा 420 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई की गई और दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहन लाल देवांगन, निवासी कोहका, भिलाई द्वारा पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2016 में मकान निर्माण हेतु जमीन खरीदने के संबंध में उसकी मुलाकात आरोपी अवतार सिंह से हुई थी।
आरोपी अवतार सिंह द्वारा अपने साथी के साथ जमीन खरीदी-बिक्री का कार्य करना बताया गया तथा प्रार्थी को मौजा कोहका स्थित खसरा नंबर 1704/88 की भूमि में से 1200 वर्गफीट का प्लॉट दिखाकर विक्रय का सौदा किया गया। उक्त भूमि के संबंध में आरोपी के माध्यम से दिनांक 30/09/2016 को प्रार्थी के पक्ष में रजिस्ट्री कराई गई। प्रार्थी के अनुसार, उसने जमीन खरीदी एवं मकान निर्माण के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹23,28,000/- आरोपियों को दिए थे।
बाद में प्रार्थी को जानकारी मिली कि जिस भूमि पर मकान निर्माण कराया जा रहा था, वह वास्तव में किसी अन्य महिला माया सिंह की भूमि थी। इस संबंध में आरोपियों द्वारा दिनांक 22/09/2018 को इकरारनामा निष्पादित कर ₹23,28,000/- एवं रजिस्ट्री खर्च ₹1,00,000/- कुल ₹24,28,000/- वापस करने हेतु भारतीय स्टेट बैंक, शाखा सुपेला के तीन चेक दिए गए, जो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण अनादरित हो गए।
प्रार्थी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने दिनांक 16/03/2021 को मौजा कोहका स्थित खसरा नंबर 1704/2, रकबा 1200 वर्गफीट भूमि की रजिस्ट्री चिरंजीवन कोनार नामक व्यक्ति को फर्जी रूप से खड़ा कर उसके पक्ष में कराई तथा वास्तविक भूमि स्वामी को भुगतान किए बिना कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी की।
प्रार्थी की शिकायत पर जांच उपरांत प्रथम दृष्टया आरोपीगण अवतार सिंह, मनोज कुमार सोनी तथा अन्य के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र कर छलपूर्वक धोखाधड़ी करने का अपराध पाए जाने पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1635/2026, धारा 420, 120बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्तता के संबंध में आरोपी अवतार सिंह एवं मनोज कुमार सोनी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने संबंधी जानकारी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका तथा जमीन से संबंधित दस्तावेजों एवं रजिस्ट्री की वैधानिकता के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
उक् कार्यवाही में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


