दुर्ग . असल बात news. भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस), बीआईटी दुर्ग द्वारा नवीन स्वयंसेवकों...
दुर्ग .
असल बात news.
भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस), बीआईटी दुर्ग द्वारा नवीन स्वयंसेवकों के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एन.एस.एस. की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक पहलों से परिचित कराना तथा उन्हें समाज सेवा के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान नवीन स्वयंसेवकों को एन.एस.एस. की विभिन्न विंग्स, उनकी भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों तथा स्वच्छता अभियान, दीपोत्सव, जागरूकता अभियान और ग्राम संपर्क जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एन.एस.एस. बी.आई.टी. दुर्ग के नवीन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौलेश्वर प्रसाद का परिचय भी कराया गया। साथ ही, सभी नवीन स्वयंसेवकों का माय भारत युवा पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया, ताकि वे युवा-केंद्रित गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक पहलों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वयंसेवकों ने परिसर में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का संकल्प लिया। गतिविधि के माध्यम से स्वयंसेवकों को सामूहिक सहभागिता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का महत्व समझाया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ. शबाना नाज़ सिद्दीकी एवं डॉ. कौलेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए बीआईटी दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अनुप मिश्रा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, पर्यावरण जागरूकता एवं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को प्रोत्साहित किया गया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


