Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सवारी को लेकर झगड़ा, नाराज ड्राइवर ने खुद के ई-ऑटो को फूंका

  दुर्ग। भिलाई में अपने ही ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 10 अ...

Also Read

 दुर्ग। भिलाई में अपने ही ऑटो को पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार यह घटना 10 अक्टूबर की है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, पावर हाउस में सवारी बैठाने को लेकर आपसी विवाद के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नाराज ऑटो ड्राइवर ने अपनी ही ईवी ऑटो को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस घटना के दौरान आसपास के लोग ड्राइवर को समझाते रहे, लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी। पुलिस ने सनकी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ऑटो ड्राइवर परिवारिक तनाव से परेशान बताया जा रहा है, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।