Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोण्डागांव,  असल बात News 07 अक्टूबर 2026   सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम जोंधरापदर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पूर्व...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

07 अक्टूबर 2026

  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम जोंधरापदर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पूर्व शिविर स्थल पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली ‘सेवा के रंग’ सहित अन्य गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग के अधिकारियों को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कर्मचारी विद्युत संबंधी कार्यों के दौरान अनिवार्य रूप से आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। साथ ही विभाग में कार्यरत सभी श्रमिकों का श्रम पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए।


उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बैंकों में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। बैठक में शिक्षा विभाग से संबंधित अपार आईडी एवं एमबीयू की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


इसके अलावा कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएम हेल्पलाइन में लंबित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।


बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।