Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, दो युवकों पर चाकू से हमला; एक की मौत से मचा हड़कंप

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद ...

Also Read

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


आपसी विवाद में चाकूबाजी

यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू के रूप में हुई है, जो कि मुजगहन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात मुजगहन के पास आपसी विवाद में आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया।





एक की मौत, दूसरा घायल

चाकूबाजी की इस घटना में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दीपांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी घायल बताया जा रहा है।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल आपसी विवाद में चाकूबाजी की बात सामने आई है।