Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमते ही बढ़ेगी गर्मी, फिर चढ़ेगा पारा; जानें मौसम का ताजा अपडेट।

  रायपुर . साइक्लोन अर्नब के असर से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे. 28 अक्टूबर से शुरू हुआ बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने ...

Also Read

 रायपुर. साइक्लोन अर्नब के असर से छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे. 28 अक्टूबर से शुरू हुआ बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संकेत है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है. 



शुक्रवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई. उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा. वहीं कुसमी में सबसे ज्यादा 28 सेमी बारिश दर्ज की गई. किसानों को सबसे ज्यादा मौसम की मार झेलनी पड़ी. अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में इजाफा होगा. बारिश के बाद फिर से गर्मी का असर देखने को मिलने के संकेत है.

CG Weather Today : रायपुर में आज हो सकती है बारिश

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पिछले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश का सबसे ज्यादा असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखने को मिला. कुसमी में 28 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा चांदो और सामरी में 14-14, कुनकुरी में 12, तमनार और रामानुजगंज में 9-9 और रायगढ़, कांसाबेल, सन्ना और बगभा में 8-8 सेंटीमीटर बारिश हुई. बारिश के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ.

प्रदेश के कुछ स्थानों में आज बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने आज कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. वहीं एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने की चेतावनी दी है. अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रह सकता है.