Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हाथी प्रभावित इलाकों में पहुंचे सांसद चिंतामणि महाराज, चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

  सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों के लगातार विचरण और फसलों को हो रहे नुकसान के बीच सांसद चिंतामणि महाराज ने हाथी प्रभावित क्षेत्र...

Also Read

 सरगुजा। जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों के लगातार विचरण और फसलों को हो रहे नुकसान के बीच सांसद चिंतामणि महाराज ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने महेशपुर, फूनगी और रामनगर पहुंचकर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को मौके पर सुना।



ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं

दरअसल, क्षेत्र में हाथी शावक की मौत और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान के बाद सांसद प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को मौके पर सुना। सांसद ने खेतों में पहुंचकर हाथियों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने हाथियों से फसल बचाने, मुआवजा सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।

समस्याओं के निराकरण को लेकर की चर्चा

रामनगर के पण्डो पारा में सांसद ने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं को विस्तार से सुना। साथ ही उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। ग्रामीणों की मांग पर आंगनबाड़ी भवन, पुलिया, हाईमास्ट लाइट सहित अन्य विकास कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

सांसद ने हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा

सांसद ने हाथी प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित किसानों की स्थिति की जानकारी भी ली और ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रशासनिक अधिकारी समेत ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर एसडीएम, तहसीलदार तारा सिदार, एसडीओ फॉरेस्ट सपना मुखर्जी, रेंजर फेंकू प्रसाद चौबे, रामनगर सरपंच प्रदीप मरकाम सहित वन विभाग और प्रशासन के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।