भिलाई . असल बात news. फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर विवाह हेतु पसंद की लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति दो हजार रू एवं अन...
भिलाई .
असल बात news.
फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित कर विवाह हेतु पसंद की लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति दो हजार रू एवं अन्य राशि की वसूली करने वाले आरोपी को यहां गिरफ्तार किया गया है. शिकायत है कि इस मैरिज ब्यूरो के द्वारा ,फर्जी मोबाइल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग कर देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही थी.
प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत उत्तर गंगोत्री भवन में यूनियन बैंक के पास स्थित एक परिसर के हॉल में एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित किया जा रहा है। यहां कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर लोगों से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है।
सुपेला पुलिस द्वारा परिसर की तलाशी लेने पर कंप्यूटर, इंटरनेट वाई-फाई, विभिन्न कीपैड एवं एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खातों की चेकबुक, भुगतान हेतु उपयोग किए जाने वाले QR कोड, मैरिज ब्यूरो के प्रचार संबंधी फ्लेक्स तथा ग्राहकों के मोबाइल नंबर एवं भुगतान की प्रविष्टियों वाले रजिस्टर बरामद हुए।
मुख्य आरोपी परमानंद यादव से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह फ्यूचर पार्टनर, कल्याण मैट्रिमोनी एवं एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर AI के माध्यम से तैयार काल्पनिक लड़कियों की तस्वीरें एवं फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर विवाह संबंधी प्रचार करता था। अन्य राज्यों के विवाह इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर फोन पर बातचीत करते थे तथा अपना बायोडाटा भेजते थे।
प्राप्त सामग्री, दस्तावेजों एवं प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर फर्जी मैरिज ब्यूरो की आड़ में सुनियोजित तरीके से विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर थाना सुपेला में धारा 317(2), 319(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी परमानंद यादव को गिरफ्तार किया गया।
*जप्त सामग्री
1. विभिन्न बैंकों की पासबुक एवं चेकबुक: बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं IDBI बैंक सहित विभिन्न बैंक खातों की चेकबुक एवं एक पासबुक।
2. नगद राशि: ₹1,64,000।
3. सिम कार्ड: एयरटेल एवं वीआई कंपनी के कुल 16 नग सिम कार्ड, अनुमानित कीमत ₹1,600।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


