Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय में जल संरक्षण को लेकर छात्र सर्वेक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जिला पर्यावरण–सतत विकास लक्ष्...

Also Read


भिलाई .

असल बात news.

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जिला पर्यावरण–सतत विकास लक्ष्य चैंपियनशिप- 2026 के अंतर्गत गतिविधि परिसर का जल संरक्षण ऑडिट के तहत परिसर में जल संरक्षण संबंधी छात्र सर्वेक्षण आयोजित किया गया। यह गतिविधि “सुरक्षित जल, स्वस्थ जीवन: मानसून के दौरान जलजनित रोगों की रोकथाम” विषय से संबंधित जागरूकता प्रयासों का हिस्सा थी। सर्वेक्षण में कुल सभी संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य परिसर में जल उपयोग, पानी की बर्बादी, रिसाव, स्वच्छता तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का आकलन करना था।

सर्वेक्षण के अनुसार अस्सी प्रतिशत विद्यार्थियों ने माना कि वर्षा जल संचयन परिसर में जल संरक्षण के लिए उपयोगी हो सकता है, जबकि बियान्वे प्रतिशत विद्यार्थियों ने उपयुक्त अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग का समर्थन किया। वहीं, सत्याशी प्रतिशत विद्यार्थियों ने बताया कि उपयोग के बाद नल ठीक से बंद किए जाते हैं। इसके बावजूद, पानी के रिसाव की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाने और जल टंकियों के अतिप्रवाह को रोकने जैसे क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता सामने आई।

सर्वेक्षण के आधार पर परिसर में जल बिंदुओं का नियमित निरीक्षण, रिसाव की समय पर मरम्मत, जल संरक्षण संबंधी सूचना-पट्ट लगाने, सफाई के दौरान नियंत्रित जल उपयोग तथा वर्षा जल संचयन और उपयुक्त अपशिष्ट जल पुनः उपयोग की संभावनाओं का मूल्यांकन करने की अनुशंसा की गई। इस गतिविधि की समन्वयक डॉ. शमा अफरोज़ बैग ने कहा कि जल संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी और नागरिक का साझा दायित्व है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से जल के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सकता है।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिशा शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वर्षा जल का संचयन, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को जल की बर्बादी रोकने, रिसाव की सूचना देने और जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सतत विकास और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने जल संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के ऐसे प्रयासों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर जल की बर्बादी कम करने में योगदान दिया जा सकता है।

यह गतिविधि सतत विकास लक्ष्य के अनुरूप परिसर में जिम्मेदार जल उपयोग और पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करती है। सर्वेक्षण के निष्कर्ष विद्यार्थियों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित हैं; वास्तविक संस्थागत जल खपत और जल गुणवत्ता का आकलन मीटर रीडिंग, निरीक्षण तथा प्रयोगशाला परीक्षणों से किया जाना आवश्यक है।