Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अमलेश्वर में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जगराता कार्यक्रम का आयोजन, सांसद विजय बघेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए, मां दुर्गा देवी से सभी के मंगलमय जीवन और खुशहाली की कामना की

अमलेश्वर,दुर्ग . असल बात news.   यहां अमलेश्वर के हर्षित कॉलोनी में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा उत्सव समिति के तत्व...

Also Read









अमलेश्वर,दुर्ग .

असल बात news.  

यहां अमलेश्वर के हर्षित कॉलोनी में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर जगत जननी मां दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नई कॉलोनी में दूर-दूर से लोग आकर बसे हैं और उनमें आपसी भाईचाराव, प्रेम सद्भावना की भावना देखते ही बनती है. उन्होंने मां दुर्गे से क्षेत्र के लोगों के मंगलमय जीवन और खुशहाली की कामना की.

 जगराता कार्यक्रम में पूरे कॉलोनी के लोग महिलाएं बच्चे शामिल हुए थे और यहां अत्यंत धार्मिक उत्साहपूर्ण मंगल मय वातावरण नजर आ रहा  था. प्रारंभ में सभी मां दुर्गा की आरती में शामिल हुए.

 इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर राजा पाठक, मोहित शर्मा, भारत साहू, कृष्णा राव जसपाल साहू, सैकड़ो की संख्या में कॉलोनी के गण मान्य नागरिक उपस्थित थे.