Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया,गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में शब्द-कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व संपन्न-सिख युथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

भिलाई,असल बात  धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया,गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में शब्द-कीर्तन के साथ...

Also Read

भिलाई,असल बात 












धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया,गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में शब्द-कीर्तन के साथ प्रकाश पर्व संपन्न-सिख युथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

आज गुरुद्वारा बाबा बुढ़ा साहिब जी, कोहका में धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी का प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में शब्द-कीर्तन का आयोजन किया जिसमें संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण गुरबाणी की मधुर ध्वनि और आध्यात्मिक भावनाओं से भक्तिमय हो उठा।

इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत, भिलाई-दुर्ग की ओर से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे—

🔹 श्री जसवीर सिंह चहल*

🔹 श्री पलविंदर सिंह रंधावा*

🔹 श्री गुरुनाम सिंह*

🔹 श्री बलदेव सिंह*

🔹 श्री हरपाल सिंह*

इसके साथ ही सिख युथ सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष श्री मलकीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 गुरुद्वारा प्रधान बीबी कुलवंत कौर जी द्वारा आये गणमान्य व्यक्तियों को सिरोपाओ देकर  सम्मानित किया गया

सभी ने इस पावन पर्व पर माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सिख धर्म की महान परंपराओं, सेवा, सिमरन और मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

धन-धन बाबा बुढ़ा साहिब जी! 

गुरु साहिब सभी पर अपनी मेहर बनाए रखें और समस्त संगत को सुख, शांति एवं चढ़दी कला प्रदान करें।

वाहेगुरु जी का खालसा,

वाहेगुरु जी की फतेह!छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई दुर्ग


असल बात,न्यूज़