Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नवरात्रि के रंग, पोषक फलाहारी व्यंजनों के संग : स्वरूपानंद महाविद्यालय में सजे पैंतीस आकर्षक स्टॉल

भिलाई  . असल बात news.  स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय,  हुडको में शिक्षा विभाग द्वारा नवरात्रि के अवसर पर ‘नवरात्रि के रंग, पोष...

Also Read


भिलाई  .

असल बात news. 

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय,  हुडको में शिक्षा विभाग द्वारा नवरात्रि के अवसर पर ‘नवरात्रि के रंग, पोषक फलाहारी व्यंजनों के संग विषय पर पोषक फलाहारी स्टॉल लगाये गए जो देखने में आकर्षक व पोषक तत्वों से भरपूर था। इस आयोजन में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर, डी.एल.एड. प्रथम ईयर, बी.एससी. बी.एड. प्रथम सेमेस्टर एवं बी.ए. बी.एड. प्रथम  सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल पैंतीस स्टॉल लगाए। विभिन्न प्रकार के फलाहारी व्यंजनों से सजे इन स्टॉलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्टॉलों की संख्या विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, रचनात्मकता और उत्साह को दर्शाती है। स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से पूरा महाविद्यालय परिसर महक उठा।

आयोजन में नवरात्रि के उपवास के दौरान खाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पारंपरिक एवं पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शित किए गए। इनमें साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना बड़ा, सिंघाड़े के आटे की पूरी, कुट्टू के आटे की पूरी, आलू-टमाटर की सब्जी, मूंगफली, शकरकंद के पकवान, आलू फ्राई और फलाहारी चटनी प्रमुख रहे। मीठे व्यंजनों में लौकी की बर्फी, हलवा, गाजर का हलवा, सिंघाड़े का हलवा, चिक्की, गजक, तिल के लड्डू, राजगीरे के लड्डू और सूखे मेवों से बने लड्डू आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही फलाहारी नमकीन, फलाहारी चाट, आलू चाट और फलों की चाट भी प्रस्तुत की गई। पेय एवं अन्य खाद्य पदार्थों में चाय, लस्सी, श्रीखंड और मिष्टी दही सहित विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम प्रभारी एवं शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मंजू कनौजिया ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों में अनेक लोग उपवास रखते हैं। इस दौरान अक्सर यह प्रश्न सामने आता है कि व्रत में क्या खाया जाए, जिससे स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी ध्यान रखा जा सके। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए इस फ्रूट स्टॉल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि, रचनात्मकता और पाक-कौशल का परिचय देते हुए मीठे, नमकीन और विभिन्न प्रकार के फलाहारी व्यंजन तैयार किए। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पारंपरिक खान-पान की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करती हैं। प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं। नवरात्रि जैसे सांस्कृतिक पर्व से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ सामूहिक रूप से कार्य करना भी सीखते हैं। उपप्राचार्य डॉ. श्रीमती अजर हुसैन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सहभागिता, नवाचार और कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रयासों की प्रशंसा की।

बी .एड प्रथम सेमेस्टर से दीपंशि एवं दिशा मजूमदार, रूपश्री, शृष्टी,यनशि, उन्नति सिंह ने साबूदाना बड़ा, फ्राय पोटैटो  का स्टॉल लगाया, प्रियंका एवं अर्चना, चित्रारेखा, गीतांजलि, दीक्षा, रुद्रू ने लोकी का हलवा, आयुषी एवं  कमीनी, दामिनी, चंद्रप्रभा, नैना ने आलू चाट्, उषा एवं क्षमता साहू, चंद्रप्रभा, लिपिका, पुष्पांजलि, प्रिया ने साबुदाना खिचड़ी, फलाहारी नमकींन, रूपाली एवं अमिता, कृति, सोनिया, अंशु, टुमेश्वरी नेसाबूदाना खिचड़ी, राखी एवं तेजेश्वनि, सविता, ट्विंकल, नम्रता, नंदिता ने साबूदाना वडा, प्रांशु एवं यज्ञेश साहू, चंद्रेश प्रसाद ने चाय, छांछ, लस्सी, अंबिका एवं दिशा देवांगन, राहुल, आकाश, विजेता, अनुष्का ने साबुदाना कटोरी चाट, पूनम एवं नाज़मींन, निगार, सीमा, पूनम, मेघा, बसंत ने मिष्ठि दही और शकरकंद चाट्, खुशी एवं चंदा, खोमेश्वरी, एक्का सुनीता, ममता, लक्ष्मी प्रिया ने साबूदाना खिचड़ी,निम्बू पानी, मातेश्वरी एवं अन्जिका, पल्लवी, डोमेश्वरी, चंद्रकला, ईश्वरी ने फल्ली चाट्, सुरेखा एवं सबा, उमा, प्रिया राज, ताकेश्वरी, कविता ने  साबुदाना कटलेट्, संगीता एवं सुभश्री, मनिषा, वेणुका, समीक्षा ने साबूदाना खिचड़ी, संजना एवं स्नेहा, सुनीति, साक्षी, वीणा, प्रज्ञा केला टिक्की चाट्, मानीषा एवं सुमन, वंदना, अहिल्या, ग्रेश्मी ने व्रत का ड्रिंक, लस्सी,मिस्टी दही, बी.ए.बी.एड खूशबू एवं समृधि, सुप्दीपला, इंतिश्री लस्सी, डी.एल.एड. प्रथम वर्ष सुमन एवं खूशबू, श्रेया, धारणी ने आलू टिक्की चाट्, शीतल एवं मनीष, नेहा, ढालेश्वरी, भूपेश ने फ्रूट चाट्, नीलाम एवं सुमन, कुंती, सिमन, कोम्रा ने  सकरक़ंद हलवा, आयुषी एवं संध्या, शिवानी, दानेश्वरी ने आलू फ्राय,फलाहारी चटनी, कृष्णा एवं प्रियांशु, नितीश, ऋषि ने लस्सी,  रश्मि एवं सोनिका, प्राची शर्मा, मोनि कुमारी ने मखाना चाट, आलू चाट ,फ्रूट स्टिक, लिशा एवं चंचल सहारे, धारिता  पटेल, छाया ने आलू फ्राय,फलाहारी चटनी, नेहा एवं मंजु, अंकिता, भूमिका ने टिक्की चाट्, वेणुका एवं श्रेया, दीक्षा, एकता ने साबूदाना खिचड़ी, प्रभा एवं छवि रानी, तान्या, डिकेश्वरी ने आलू सब्जी,सिंघाडा पूरी, लीलावती एवं प्रांजल, दीप्ति, सोनिया, जया ने साबूदाना चीज बाल,चटनी, कविता एवं रेशमा, भूमिका, रेणुका ने गाजर का हलवा, राहुल एवं तामेश्वर्, प्रियांशु, चोमन, ने चाय,फलाहारी नमकींन, जयंत एवं तनिष्, जितेश्, तारण, गिरीश ने सिंघाड़े का हलवा, प्रदीप एवं ईश, नरेंद्र, तीरथ ने  गजक,कला चिप्स, नमन एवं लोमान, अभिषेक, टिकेंद्र ने राजगीर लड्डू,चिक्की, बी.ए.बी.एड और बी. एस सी बी .एड प्रथम सेमेस्टर दीपक एवं चिन्नमय, ऊं कृष्णा, इंद्रजीत ने कुकमि ड्रिंक, चिंटू एवं अलीना, तिकिरानी, तृप्ति ने मोजितो, प्रियंका एवं विधि, प्रतिभा, अभिप्सा, मधुश्मिता ने मसाला छाँछ के स्टॉल लगाये। महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं प्राध्यापको ने स्टॉल के वयांजनो का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के समस्त प्राध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा राजपूत ने आयोजन की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक स्टॉलों के साथ यह आयोजन नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपरा, रचनात्मकता और खान-पान की विविधता का सुंदर उदाहरण बना।