Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वन अधिकार अधिनियम एवं पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

  कोण्डागांव,  असल बात News  10 अक्टूबर 2026 जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्ष...

Also Read

 






कोण्डागांव, 

असल बात News 

10 अक्टूबर 2026


जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को वन अधिकार अधिनियम, 2006 एवं पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा कानून) के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राज्य स्तरीय एफआरए टास्क फोर्स के सदस्य श्री कृष्णा कुमार वैष्णव और डॉ. सुबोध पाण्डेय द्वारा संबंधित प्रावधानों, उनके क्रियान्वयन तथा स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों के संबंध में अधिकारियों एवं संबंधित समितियों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।


प्रशिक्षण में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी, श्री जितेंद्र ठाकुर सहित सभी जनपद पंचायतों के प्रतिनिधि, सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यशाला का उद्देश्य वन अधिकार अधिनियम एवं पेसा कानून के प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों और समिति के पदाधिकारियों की भूमिका को सुदृढ़ करना रहा।