Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पंप चोरी के आरोपियों को ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला, गांव में घुमाया; वीडियो वायरल

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने दो पंप चोरों को अनोखी सजा दी है। ना सिर...

Also Read

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने दो पंप चोरों को अनोखी सजा दी है। ना सिर्फ उन्हें जूतों की माला पहनाई गई बल्कि पूरे गांव में घुमाया भी गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



पंप चोरी कर 1000 रूपए में बेच देते थे आरोपी

यह पूरा मामला ग्राम पंचायत आमगांव का है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पंप चोरी की लगातार घटनाओं से परेशान है। इस बीच उन्होंने ग्राम पंचायत कोट के दो आरोपियों को पकड़ लिया, जो पंप चोरी कर महज 1000 रुपये में बेच देते थे। इसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया वह हैरान कर देने वाला था।



जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जूतों की माला पहनाई और फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान उन दोनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।