Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अब पहले जैसे सिर्फ भूमि पूजन और पत्थर लगाने का काम नहीं होता, बल्कि वास्तव में धरातल पर विकास कार्य होते हैं- सांसद विजय बघेल

दुर्ग,धमधा.  असल बात news.  यहां धमधा के ग्राम पंचायत बिरझापुर में आज करोडों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ. क्षेत्र के सांसद श्री व...

Also Read











दुर्ग,धमधा. 
असल बात news. 
यहां धमधा के ग्राम पंचायत बिरझापुर में आज करोडों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ. क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में इन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया.कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक श्री ईश्वर साहू, राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू,पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए. इस अवसर पर बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि अब पहले के जैसे सिर्फ भूमि पूजन और पत्थर लगाने का काम नहीं होता, बल्कि वास्तव में धरातल पर विकास कार्य  होते हैं. उन्होंने कहा कि यह काम इतनी तेजी से इसलिए हो रहे हैं क्योंकि देश में,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रतिदिन 16 घंटे से अधिक समय तक
बिना थके,बिना रुके काम करते हैं और उनके नेतृत्व मार्गदर्शन में हमारे ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उसी तरह से काम कर रहे हैं. सकारात्मक सोच,सबके कल्याण के लिए काम करने की इच्छा शक्ति के कारण हमें छत्तीसगढ़ को इस तरह से विकास के पथ पर आगे बढ़ते देखने को मिल रहा है.
 इस ग्राम पंचायत क्षेत्र में  लगभग 3 करोड रुपए की लागत से  2.36 किलोमीटर रहटादाह से  मोतिमपुर मार्ग, और लगभग 6 किलोमीटर लंबाई के बिरझापुर से परसबोर्ड मार्ग का निर्माण किया जाएगा. इस क्षेत्र में इन सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीणों के द्वारा वर्षों  पहले से जा रही है जोकि अब पूरी होने जा रही है.