Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग में बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान व अवैध प्रवास की जांच करने STF टीम की विशेष कार्रवाई

दुर्ग, भिलाई. असल बात news.  दुर्ग जिले में घुसपैठियों के बसने की बहुत अधिक शिकायतें हैं. इसके मध्य नजर यहां एस आई टी की टीम के द्वारा बांग्...

Also Read


दुर्ग, भिलाई.

असल बात news. 

दुर्ग जिले में घुसपैठियों के बसने की बहुत अधिक शिकायतें हैं. इसके मध्य नजर यहां एस आई टी की टीम के द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान व अवैध प्रवास की जांच करने विशेष अभियान शुरू किया गया है. इस कड़ी में लगभग 32हजार लोगों के डेटा का विश्लेषण लिया गया जिसके बाद 250 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों जिनमें मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना एवं मुर्शिदाबाद सहित अन्य संबंधित क्षेत्र में STF टीम द्वारा विशेष सर्च एवं डेटा संकलन की कार्रवाई की गई है।विश्लेषण के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं उनके विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस की STF टीम द्वारा उपलब्ध डेटा के आधार पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत लगभग 32,000 व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया, जिसमें से 250 से अधिक व्यक्तियों को आगे की जांच हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया। शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी के संकलन एवं सत्यापन के उद्देश्य से STF टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों, जिनमें मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना एवं मुर्शिदाबाद सहित अन्य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं, में विशेष कार्रवाई की गई।

इस दौरान संबंधित व्यक्तियों के संबंध में उपलब्ध जानकारियों का संकलन एवं दस्तावेजीकरण किया गया है। संकलित डेटा का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। विश्लेषण एवं सत्यापन के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

दुर्ग पुलिस द्वारा पूर्व में भी अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया जा चुका है

*दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिक के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर *1800-233-1905* पर संपर्क करें। प्राप्त सूचना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।