Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रेमिका से बातचीत को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला; आरोपी फरार

  रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बात करने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सागर साहू पर लीलाराम साहू को धारदार च...

Also Read

 रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रेमिका से बात करने को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सागर साहू पर लीलाराम साहू को धारदार चाकू से मारने का आरोप लगाया गया है। घटना में लीलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र के दतरेंगा का है।



जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका से बातचीत करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने लीलाराम पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसके पेट में वार करने की कोशिश की, लेकिन लीलाराम के बचने पर चाकू के दो वार उसकी कमर-कूल्हे के नीचे पैर में लगे। हमले में उसके हाथ की उंगली में भी चोट आई है।

बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोग भी घायल

घटना के दौरान लीलाराम को बचाने के लिए राकेश साहू और परमानंद साहू बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपी ने उन दोनों पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोटें आई है। चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी सागर साहू मौके से फरार हो गया। घायल लीलाराम साहू को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।