दुर्ग भिलाई . असल बात news. सार्वजनिक स्थानों पर लोहे का कड़ा पहनकर पहुंचने वाले को भी खतरनाक माना जा रहा है और पुलिस प्रशासन के द्वारा...
दुर्ग भिलाई .
असल बात news.
सार्वजनिक स्थानों पर लोहे का कड़ा पहनकर पहुंचने वाले को भी खतरनाक माना जा रहा है और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ा उतरवाने की कार्रवाई की जा रही है. धमधा में गणेश उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी यह कार्रवाई की गई और वहां लगभग 800 कड़े उतरवाए गए. वहां कार्यक्रम स्थल तथा आसपास सामाजिक गतिविधियों तथा अड्डेबाजी की निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी संघ द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगभग 5,000 से 6,000 की भीड़ उपस्थित थी।कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संज्ञेय अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से थाना धमधा पुलिस द्वारा प्रारंभ से ही सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में आने वाले युवाओं की आवश्यक चेकिंग के दौरान अलग-अलग प्रकार के लगभग 800 लोहे के कड़े उतरवाकर सुरक्षित रखवाए गए, ताकि कार्यक्रम स्थल पर विवाद, मारपीट अथवा अन्य अप्रिय स्थिति की संभावना को कम किया जा सके।
दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी तथा अपराध की संभावनाओं पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित करने एवं आवश्यकतानुसार उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
साइबर जागरूकता एवं नशामुक्ति अभियान
कार्यक्रम के दौरान थाना धमधा पुलिस द्वारा मंच के माध्यम से उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं को वर्तमान में होने वाली ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों से सावधान रहने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूक किया गया।
उक्त कार्यवाही का उद्देश्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, संज्ञेय अपराधों की रोकथाम करना तथा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम देने की संभावना को रोकना था।
कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अपराध-निवारक कार्रवाई के तहत लगभग 800 लोहे के कड़े उतरवाकर सुरक्षित रखवाए गए।
कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव एवं थाना धमधा पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक गतिविधि, अड्डेबाजी अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। युवा किसी भी प्रकार के हथियारनुमा सामान अथवा विवाद का कारण बनने वाली वस्तु लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में न आएं तथा साइबर ठगी से बचने के लिए अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


