Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ऑस्ट्रेलिया में छत्तीसगढ़ की बेटी का जलवा, पल्लवी नायक की ‘Social Sage’ ने जीता प्रतिष्ठित Champion Award

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उद्यमिता का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित सोशल मीडिया मार...

Also Read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी प्रतिभा, मेहनत और उद्यमिता का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women’s Small Business Champion Awards में प्रतिष्ठित Champion Marketing Services का सम्मान हासिल किया है। पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने वर्ष 2022 में मेलबर्न से इस व्यवसाय की शुरुआत की थी। पल्लवी नायक डॉ. किरणमयी नायक की बहू हैं।



26 सितंबर 2026 को सिडनी के फुर्लटन होटल में आयोजित पुरस्कार समारोह में ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों से करीब 800 दावेदार पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, 5,000 से अधिक व्यवसायों के नामांकन के बीच Social Sage ने पहले Top 25 में जगह बनाई। इसके बाद अंतिम चरण में कंपनी Top 10 विजेताओं में शामिल हुई और Marketing Services श्रेणी में Champion का खिताब अपने नाम किया।



2022 में शुरू हुआ सफर, अब भारत और दुबई तक विस्तार

पल्लवी नायक और विक्रम नायक ने 2022 में मेलबर्न से Social Sage की शुरुआत की थी। कंपनी सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल स्ट्रैटेजी, ब्रांडिंग और डिजिटल ग्रोथ के क्षेत्र में सेवाएं देती है। शुरुआत के बाद कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई बाजार में अपनी पहचान बनाई और अब अपने कारोबार का विस्तार भारत और दुबई तक कर चुकी है। कंपनी का उद्देश्य व्यवसायों और ब्रांड्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उनकी डिजिटल ग्रोथ में मदद करना है।


छत्तीसगढ़ से ऑस्ट्रेलिया तक पहचान

Social Sage को मिला यह सम्मान उनके परिवार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है। एक छोटे बिजनेस आइडिया से शुरू हुआ सफर कुछ ही वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचा है।Australian Women’s Small Business Champion Awards को ऑस्ट्रेलिया में छोटे व्यवसायों, उद्यमिता, नवाचार और महिला नेतृत्व को सम्मानित करने वाले प्रमुख मंचों में माना जाता है। Social Sage की यह उपलब्धि पल्लवी नायक और विक्रम नायक की लगातार मेहनत, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार विस्तार की यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है।