भिलाई . असल बात news. गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के तत्वावधान में इस साल भी गुरू घासीदास जयंती समरोह धूमधाम के साथ भव्य समारो...
भिलाई .
असल बात news.
गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के तत्वावधान में इस साल भी गुरू घासीदास जयंती समरोह धूमधाम के साथ भव्य समारोह में मनाया जाएगा. इसके लिए 17 और 18 दिसंबर को यहां भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें कई बड़ी हस्तियाँ भी शामिल होंगीं. आयोजन की तैयारी हेतु सतनामी समाज भिलाई की सतनाम भवन में बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री बी.एल.कुर्रे अध्यक्ष ने की।
बैठक में समाज के द्वारा विचार विमर्ष के पश्चात् दो दिवसीय गुरू घासीदास जयंती समारोह का आयोजन 17 एवं 18 दिसंबर को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 17 दिसंबर को भिलाई एवं सेक्टर एरिया के विभिन्न मार्गो से होकर शोभा यात्रा निकालने तथा 18 दिसंबर को सतनाम भवन प्रगाण में मुख्य जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर पंथी नृत्य विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम किया जायेगा। विगत वर्ष की भाॅति जयंती पर्व पर सत्य ध्वज प्रत्रिका के विषेषांक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिये समाज के लोगो से रचनाएं लेख एवं आलेख तथा शुभाकामना संदेश आमंत्रित किया गया है। जयंती हेतु दान पत्र उपस्थित सदस्यों को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री बी एल कुर्रे ने अपने अनुबोधन में कहा कि गुरू घासीदास जयंती समारोह हमारे समाज का गौरवशाली पर्व है, जिसमें पुरे समाज का सहयोग अपेाक्षित है। उन्होने बैठक मे आये लोगो के सुझावो का स्वागत किया।
बैठक में 15 नवबंर को सतनाम भवन में आयोजित युवक-युवति परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगो से अपील की गई तथा इसका लाभ लेने के लिए समाज के अविवाहित युवक-युवतियों से अनुरोध किया गया।
उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर , महासचिव श्री एन आर गिलहरे कोषाध्यक्ष श्री आर. सी. देषलहरा ,सहसचिव श्री दिवाकर गायकवाड़ ,श्री टेकराम बंजारे, श्री राजेन्द्र महिलांग, एवं कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन महासचिव श्री नेतराम गिलहरे एवं आधार प्रदर्षन श्री आर सी देषलहरा कोषाध्यक्ष ने किया।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


