कोण्डागांव, असल बात News 16 अक्टूबर 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ि...
कोण्डागांव,
असल बात News
16 अक्टूबर 2026
कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम तरईबेड़ा निवासी फागुराम मण्डावी की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर पत्नी धनाय मण्डावी को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिया गया हैं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


