कोण्डागांव, असल बात News 14 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र ...
कोण्डागांव,
असल बात News
14 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित उच्च व्यावसायिक संस्थानों में चयनित होने के बाद प्रवेश प्राप्त करने हेतु तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
योजना के अंतर्गत आईआईआईटी, एम्स, आईआईएम, एनएलयू, एमबीबीएस एवं अन्य उल्लेखित संस्थानों में चयनित होकर प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 30 अक्टूबर 2026 तक संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर ऑफलाइन जमा करना होगा। आवेदन पत्र का प्रारूप सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavya.cg.nic.in/ से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पात्रता की शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसे राज्य के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए। विद्यार्थी का संबंधित संस्थान में चयन होना आवश्यक है। इसके लिए चयन प्रमाण-पत्र तथा प्रवेश लेने के लिए संस्था द्वारा जारी सूचना-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे, हालांकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चे योजना का लाभ ले सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे।
पात्र विद्यार्थियों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रस्तुत कर योजना का लाभ उठाएं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


