कोण्डागांव, असल बात News 16 अक्टूबर 2026 सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम कारीपनी(बोरई) के 3 व्यक्तियों को वन्य प्राणी तेंदु...
कोण्डागांव,
असल बात News
16 अक्टूबर 2026
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम कारीपनी(बोरई) के 3 व्यक्तियों को वन्य प्राणी तेंदुआ द्वारा रात्रि 9.00 बजे के आस पास हमला कर दिया।जिसकी सूचना मिलते ही सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के संचालक एवं पूरी टीम घटना स्थल पर पहुंच गए। तत्पश्चात दिनांक 15.10.2026 को तेंदुआ द्वारा वनमण्डल केशकाल अंतर्गत आने वाले ग्राम बस्तरबुडरा के 5 व्यक्तियों को समय सुबह लगभग 5.00 बजे हमला करने की सूचना प्राप्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को उचित इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लाया गया। श्री दुवारू पिता बिसरू जाति गोंड को गंभीर चोट आने के कारण उचित इलाज हेतु जिला हॉस्पिटल कांकेर रेफर किया गया एवं रमशिला मंडावी पति नंदेश जाति गोंड को जिला हॉस्पिटल कोंडागांव रेफर किया गया ईलाज के दौरान रमशिला की मृत्यु हो गई। तेंदुआ की रेस्क्यू हेतु वनमंडल केशकाल से उप वनमण्डलाधिकारी केशकाल एवं वन विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के संचालक और उसकी पुरी टीम घटना स्थल बस्तरबुडरा पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया किंतु तेंदुआ घटना को अंजाम देकर अपना स्थान बदल रहा था जिसके कारण पकड़ मे नही आया। जिसके बाद आस पास के क्षेत्रों एवं गांवों मे कोटवार के माध्यम से हाका पढ़वाकर लोगों को घर से अनावश्यक बाहर निकलने एवं घूमने के लिए मना किया गया। तत्पश्चात तेंदुआ द्वारा पुनः समय शाम 6.00 बजे के आस पास कारीपानी ( बोराई) मे 2 लोगों को हमला कर दिया। रेस्क्यू टीम के द्वारा लगातार रात्रि के समय भी तेंदुआ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन तेंदुआ अपना लोकेशन बदलता रहा। दिनांक 16.10.2026 को पुनः सुबह के समय बहीगांव आमानार क्षेत्र के आस पास तेंदुआ होने की सूचना प्राप्त हुआ। जिसके बाद तेंदुआ द्वारा आमगांव के 4 व्यक्तियों को हमला कर दिया। जिसके बाद सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के संचालक और उसकी पुरी टीम घटना स्थल पर पहुंचकर तेंदुआ का लोकेशन ट्रेस करते हुए सफल रेस्क्यू किया गया। समस्त घायल व्यक्तियों को उचित इलाज हेतु हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
उक्त घटना को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित ग्राम तथा आस पास के ग्रामों के समस्त नागरिकों से अपील किया जाता है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण और भी तेंदुआ एवं हिंसक वन्य प्राणी होने की संभावना हो सकती है जिसे देखते हुए अपने परिवार एवं सदस्यों को अनावश्यक रूप से जंगल झाड़ीयों, खेतों एवं सुनसान स्थानों पर जाने से मना करे या बचे। आवश्यक कार्य हो तो समूह मे निकले। अगर कोई भी हिंसक वन्य प्राणी दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों को सूचित करें। वर्तमान मे भी लगातार सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र एवं केशकाल वनमंडल की टीम संयुक्त रूप से मानिटरिंग कर रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


