Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को विश्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था वाले राष्ट्र की पहचान दिलाई है, उनमें देशभक्ति और साहस ऐसा है कि उन्होंने पद पर नहीं रहते हुए भी आतंकवाद से बुरी तरह से ग्रसित श्रीनगर में 1992 में तिरंगा फहराकर अपने दृढ़ निश्चय का परिचय दिया - सांसद विजय बघेल, बी एम वाय चरौदा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर विशेष कार्यक्रम - नमो सेवा-अनकही कहानियां

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के दुर्ग जिले में स्कूलों महाविद्यालयों कई कार्यक्रम भिलाई,दुर्ग . असल बात new...

Also Read








 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के दुर्ग जिले में स्कूलों महाविद्यालयों कई कार्यक्रम

भिलाई,दुर्ग .

असल बात news.  

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के अवसर पर दुर्ग जिले में कई सारे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा उनके कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों 

नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने  : छात्रों ने  किया मंचन
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

रायपुर. 21 सितम्बर 2026

नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन

नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन

सेवा संकल्प अभियान के तहत संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान पर आधारित जीवंत नाट्य प्रस्तुति दी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरी प्रस्तुति देखी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन          

नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों तथा देश के विकास से जुड़े विषयों को मंच पर प्रस्तुत किया। प्रस्तुति की अतिथियों और दर्शकों ने सराहना की।

*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में 12 संकल्प और 25 सेवा कार्यों को शामिल किया गया है। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता समाज में सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर सकती है।

*25 वर्षों की यात्रा को मंच पर उतारा*

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को नाट्य रूप में प्रस्तुत किया है। इस दौरान विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच देशहित से जुड़े निर्णयों और विकास के प्रयासों को मंच पर दिखाया गया। कोरोना महामारी के कठिन दौर सहित विभिन्न परिस्थितियों का भी प्रस्तुति में उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ‘सेवा ही संकल्प’ विषय को केंद्र में रखते हुए प्रस्तुति दी। मंचन में सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।