कोण्डागांव, असल बात News 09 अक्टूबर 2026 खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माह अक्टूबर 2026 म...
कोण्डागांव,
असल बात News
09 अक्टूबर 2026
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माह अक्टूबर 2026 में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा उत्सव का शुभारंभ कोण्डागांव स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज टास्क, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
युवा उत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, संगतकारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) में 25 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की गई है कि वे युवा उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस आयोजन को सफल बनाएं।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


