Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवा सेतु अभियान में आयुष विभाग ने 138 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण शामपुर में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में 151 लोगों को वितरित किया आयुष काढ़ा, निःशुल्क दवाओं का भी वितरण

कोण्डागांव,  असल बात News 09 अक्टूबर 2026 शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

09 अक्टूबर 2026

शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान एवं जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 07 अक्टूबर 2026, बुधवार को ग्राम पंचायत शामपुर, विकासखंड माकड़ी में किया गया। कलेक्टर कोण्डागांव के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमकेश्वरी मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया।


शिविर में आयुष विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान कुल 138 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी पात्र मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्यवर्धक आयुष काढ़े के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए 151 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया।


महिलाओं और बच्चों ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण


शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले कुल 138 लोगों में 61 महिलाएं, 50 पुरुष, 15 बालक एवं 12 बालिकाएं शामिल रहे। आयुष विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।


अधिकारियों की रही मौजूदगी


शिविर के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्रभान वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क औषधियां उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिली।


शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में डॉ. नरेन्द्र कुमार साहू (शिविर प्रभारी), डॉ. मुँगाबती सिदार (आयुर्वेद चिकित्सक), सुश्री काजल (MPW), श्री विजय लाल नेताम (औषधालय सेवक) एवं श्री कपूर लाल नेताम (PTS) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की यह पहल शासन की ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को साकार करती नजर आई।