कोण्डागांव, असल बात News 2 1 अक्टूबर 2026 बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए कोण्डागांव जिले के 12 परगनों से आए ग्राम दे...
कोण्डागांव,
असल बात News
21 अक्टूबर 2026
बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए कोण्डागांव जिले के 12 परगनों से आए ग्राम देवी-देवताओं, मांझी-चालकी, गायता, पटेल-पुजारी एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मंगलवार को स्थानीय चौपाटी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की ओर से ग्राम देवी-देवताओं एवं श्रद्धालुओं को पारंपरिक तरीके से विदाई दी और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन एवं जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने जा रहे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा उनके आवागमन एवं पर्व में सहभागिता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने में ग्राम देवी-देवताओं, मांझी-चालकी, गायता, पटेल-पुजारियों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की विशिष्ट आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। सदियों से चली आ रही इस ऐतिहासिक परंपरा में विभिन्न परगनों के ग्राम देवी-देवताओं की सहभागिता और पारंपरिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। यह पर्व बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने के साथ ही लोगों को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम देवी-देवताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री कृपेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


