Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिलीं लापता दो सगी बहनें, बेटियों को देख खुशी से छलक पड़े मां के आंसू

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सकरी पुलिस की तत्परता से घर से लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया...

Also Read

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सकरी पुलिस की तत्परता से घर से लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया गया। दोनों बच्चियां घर से बिना बताए निकल गई थीं और रास्ता भटक जाने के कारण वापस घर नहीं पहुंच पा रही थी। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दोनों को मंगला स्थित एक पार्क से दस्तयाब किया।

जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चियों के लापता होने की सूचना मिलने पर थाना सकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की। इसी दौरान दोनों बच्चियों का पता मंगला स्थित एक पार्क में चला, जहां से उन्हें परिजनों के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया गया।




बेटियों को देख भावुक हुई मां

लंबे समय तक बेटियों का पता नहीं चलने से परिजन परेशान थे। दोनों बच्चियों के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली। अपनी बेटियों को सकुशल देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई और बच्चियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सकरी पुलिस का आभार जताया।