Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


चिलपुटी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन की सौगात विधायक सुश्री उसेंडी ने 1.06 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का किया लोकार्पण विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता की अपील

कोण्डागांव,  असल बात News 14 अक्टूबर 2026  बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को कोण्डागां...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

14 अक्टूबर 2026

 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने बुधवार को कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चिलपुटी में 106 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नए भवन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नए विद्यालय भवन में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ मन लगाकर पढ़ाई करें तथा आगे बढ़ते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। सरकार  विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।


उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


विद्यालय परिसर में विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष श्री दीपेश अरोरा, जनपद पंचायत माकड़ी की अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री नंद लाल राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती ममता नेताम, श्रीमती पूजा शर्मा, श्री चंदन साहू, श्री धनजू मरकाम, श्री कृष्णा पोयाम सहित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती मंडावी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।