Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड का बड़ेडोंगर पुलिस ने किया खुलासा हत्या में शामिल 07 आरोपी गिरफ्तार 🛑 आपसी रंजिश के कारण पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत सरपंच की हत्या 🛑 हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं लोहे का रॉड हुआ बरामद

कोण्डागांव,  असल बात News 01 अक्टूबर 2026 घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.2026 को प्रातः 08:30 बजे सीएचसी फरसगांव से थाना बड़ेडों...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

01 अक्टूबर 2026

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.2026 को प्रातः 08:30 बजे सीएचसी फरसगांव से थाना बड़ेडोंगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहपाल के वर्तमान सरपंच मंगल सिंह मरकाम की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चंद्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में एफएसएल टीम कोण्डागांव, साइबर टीम, थाना बड़ेडोंगर एवं रक्षित केंद्र कोण्डागांव के पुलिस बल को घटना स्थल रवाना किया गया।


पूर्व रंजिश के चलते बनाई थी हत्या की योजना- 


विवेचना के दौरान संदेही मिट्ठू राम नेताम से गवाहों के समक्ष पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि सरपंच मंगल सिंह मरकाम का आरोपी परिवार की एक महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा को लेकर आरोपीगणों में पूर्व से रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते मिट्ठू राम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, अमित कुमार नेताम, लखन नेताम, नवलू वट्टी, राकेश मण्डावी एवं प्रभु लाल नेताम द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई। दिनांक 29.09.2026 को सरपंच के आने की सूचना मिलने पर सभी आरोपी पगडंडी मार्ग एवं नदी किनारे जंगल में घात लगाकर बैठे तथा सरपंच को पकड़कर हाथ, थप्पड़, चप्पल, लोहे के राड एवं डण्डे से मारपीट की।


बंधक बनाकर की गई मारपीट, अस्पताल लाने के पूर्व मौत


आरोपियों द्वारा सरपंच मंगल सिंह मरकाम के हाथ बांधकर पुनः मारपीट की गई तथा उसे घटनास्थल से करीब 60 मीटर दूर ले जाकर कंबल से ढंक दिया गया। इसके बाद आरोपी सड़क किनारे आग जलाकर रातभर वहां मौजूद रहे तथा सुबह करीब 05:00 से 05:30 बजे के मध्य मौके से फरार हो गए। प्रातः परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सरपंच को उपचार हेतु सीएचसी फरसगांव ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना बड़ेडोंगर में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना के दौरान धारा 61(2)(क), 191(2) बीएनएस जोड़ी गई। आरोपी मिट्ठू राम नेताम के मेमोरण्डम कथन के आधार पर डण्डा एवं लोहे का राड जप्त किया गया।


सातों आरोपी हुए गिरफ्तार- 


प्रकरण में आरोपी मिट्ठू राम नेताम (45), श्रवण कुमार नेताम (20), अमित कुमार नेताम (20), लखन नेताम (25), नवलू वट्टी (28), राकेश मण्डावी (21) एवं प्रभु लाल नेताम (20) सभी निवासी ग्राम मोहपाल, थाना बड़ेडोंगर, जिला कोण्डागांव को दिनांक 01.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।


इनकी रही अहम भूमिका-


आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण की विवेचना में थाना प्रभारी निरी. श्री राजकुमार सोरी, सउनि जगजीत कवाची, प्र0आर0 845 श्रवण मण्डावी, प्र0आर0 106 राजेन्द्र कुठूर, आर0 920 अनिल मरकाम, आर0 957 राजेन्द्र नेताम, आर0 903 बुधमन नेताम, आर0 115 कुंजबिहारी पुजारी एवं सायबर टीम कोण्डागांव के प्र0आर0 62 अजय बघेल, आर0 808 बीजूराम यादव, आर0 800 चंदन यादव तथा रक्षित केन्द्र कोण्डागांव के बल प्र0आर0 22 बंशीराम मरकाम, प्र0आर0 37 सनत नेताम, आर0 181 दलित कुर्रे का विशेष योगदान रहा।