Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आज छत्तीसगढ़ में कई अहम घटनाक्रम, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दौरा; CM साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में होंगे शामिल, झीरम केस में 10 दोषियों की सजा पर फैसला, गुढ़ियारी थाना घेराव करेगी कांग्रेस

 रायपुर. भारत सरकार में महिला एंव बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी 16 और 17 सितंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी. इस दौरा...

Also Read

 रायपुर. भारत सरकार में महिला एंव बाल विकास विभाग की मंत्री अन्नपूर्णा देवी 16 और 17 सितंबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी. इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी. केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी. 17 सितंबर को वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. सुबह 11 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित “सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके बाद वे रायपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी.

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह सेवा संकल्प युवा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम सुंदर नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित होगा. CM साय रात 9 बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.



झीरम हमले के 10 दोषियों को आज सुनाई जाएगी सजा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था. सभी धाराओं के तहत इन्हें दोषी माना गया है. 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या का प्रयास के तहत सभी आरोपियों को दोषी सिद्ध पाया गया. आज यानी 16 सितंबर को कोर्ट दोषियों को सजा सुनाएगी.

32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन

रायपुर. नवा रायपुर में 16 और 17 सितंबर को 32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की मेजबानी में होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन आज सुबह 10:30 बजे राज्यपाल करेंगे. सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे. इस दौरान स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने, पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को अधिक पारदर्शी बनाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की चुनौतियों और सुधारों पर चर्चा होगी. इस दौरान विभिन्न राज्यों के अधिकारी अपने अनुभव भी साझा करेंगे. वर्ष 2014 के बाद दूसरी बार छत्तीसगढ़ को इस सम्मेलन की मेजबानी मिली है.

गुढ़ियारी थाना घेराव करेगी कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस आज गुढ़ियारी थाना का घेराव करेगी. बीजेपी कार्यकर्ताओं पर थाने में तोड़फोड़ और थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदर्शन करने वाली है. कानून-व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर होने वाले इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन करेंगे. कांग्रेस ने घटना को ‘राजनीतिक आतंकवाद’ बताया है और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है. प्रदर्शन आज दोपहर 12 बजे गुढ़ियारी थाना में होगा.

PTRSU में प्रवेश को लेकर NSUI का प्रदर्शन

रायपुर. पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) में प्रवेश को लेकर NSUI आज प्रदर्शन करेगी. तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने से नाराज छात्र PRSU प्रशासनिक भवन का घेराव करेंगे. NSUI का आरोप है कि Credit Score के नाम पर छात्रों को प्रवेश से रोका जा रहा है, जबकि राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद प्रवेश को लेकर परेशानी बनी हुई है. संगठन ने इसे हजारों छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय बताया है. NSUI बिना शर्त 2nd और 3rd Year में प्रवेश देने की मांग कर रही है. प्रदेश अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में प्रदर्शन आज दोपहर 1 बजे PRSU प्रशासनिक भवन में होगा.


स्टेशन पर लहराता विशाल तिरंगा अब नहीं दिखेगा

रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट नंबर-2 के सामने आसमान में लहराता विशाल तिरंगा अब कुछ समय (करीब 2 साल) के लिए नजर नहीं आएगा. स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे ने तिरंगे को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे दोबारा स्थापित किया जाएगा. स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए गेट नंबर-2 के सामने ऊंचाई पर लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र है.